गिलोय का सेवन कैसे-कैसे कर सकते हैं? जानें जूस और काढ़ा बनाने की विधि

गिलोय का सेवन कैसे-कैसे कर सकते हैं? जानें जूस और काढ़ा बनाने की  विधि

सेहतराग टीम

कोरोना के कहर शुरु होने से लेकर अब तक इसके इलाज के लिए कई तरह के शोध किये गये हैं। सभी रिसर्च में ये पाया गया है कि अगर हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत है तो कोरोना वायरस हमें प्रभावित नहीं कर पाएंगा। ऐसे में हमें अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के बार में सोचना चाहिए और इसपर अमल करके कार्य करने चाहिए। वैसे तो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। हमारे खाने-पीन वाली चीजों में कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जो हमें अंदर से मजबूत करते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे गिलोय की, जो आयुर्वेद के लिए वरदान से कम नहीं है। तो आइए जानते है गिलोय के फायदे-

पढ़ें- खुद से सतह पर फैल सकता है वायरस: नए अध्ययन में खुलासा

क्या होता है गिलोय (Giloy Kya Hai in Hindi):

संस्कृत में गिलोय को अमृत माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अद्भुत औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस जड़ीबूटी का अगर नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो ये स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है। गिलोय की जड़ और डंठल, दोनों में औषधीय गुण होते हैं।

यह औषधि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है। साथ ही ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करती है और खून को साफ करती है। गिलोय को जूस या फिर टैबलेट के ज़रिए लिया जा सकता है।

गिलोय की टैबलेट (Giloy Tablet):

ताज़ा गिलोय की जड़ या डंठल मिलना आसान नहीं है, इसलिए मेडिकल स्टोर से गिलोय की टैबलेट्स भी ली जा सकती हैं। व्यस्कों के लिए दिन में दो टैबलेट काफी हैं, वहीं, 5 से 10 साल तक के बच्चों के लिए दिन में एक टैबलेट काफी है। हालांकि, डॉक्टर से पूछकर इसकी खुराक लेना बेहतर है।

गिलोय जूस (Giloy Juice):

अगर आपको गिलोय की ताज़ा डंठल या जड़ मिल जाती है, तो उंगली की लंबाई जितनी गिलोय लें और उसे अच्छी तरह धोकर दो ग्लास पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा नहीं हो जाता। जब पानी गुनगुना हो जाए, तो उसे पी लें। आप गिलोय के जूस का एक ग्लास रोज़ाना पी सकते हैं। 

गिलोय का काढ़ा (Giloy Kadha):

स्वाद को बेहतर करने और इसके पोषण को बढ़ाने के लिए काढ़ा भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए:

  • दो इंच अदरक
  • 3-4 तुलसी के पत्ते
  • उंगली जितनी गिलोय
  • दो काली मिर्च
  • दो लॉन्ग

अब दो ग्लास पानी में अदरक, तुलसी और गिलोय को डाल कर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए, तो गैस बंद कर इसमें काली मिर्च और लॉन्ग मिलाकर पैन को ढक दें। 5-10 मिनट रुकने के बाद इसे छान कर पी लें। आपको रोज़ाना इसका आधा ग्लास दिन में एक बार पीना है।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना के दौर में ऑफिस आने-जाने में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।